लुधियाना में कक्षा 6 की छात्रा ने किया सुसाइड:कमरे में पंखे से लटका मिला शव, पेपर देकर घर लौटी थी

लुधियाना में कक्षा 6 की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा स्कूल से परीक्षा देकर घर लौटी और उसके कुछ देर बाद कमरे में चले गई। कमरे में उसने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार को तब पता चला जब देर शाम तक छात्रा कमरे से बाहर नहीं आई और उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से आवाज नहीं आई तो परिवार ने दरवाजा तोड़ा तो देखा बच्ची पंखे से लटकी हुई है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान ढंडारी खुर्द निवासी अंजलि 13 के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अंजलि मंगलवार को अपनी परीक्षा देकर घर लौटी थी तब वह बिल्कुल सामान्य लग रही थी। दरवाजा खटखटाने पर नहीं मिला कोई जवाब कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर जब खिड़की से झांक कर देखा तो अंजलि का शव पंखे से लटका हुआ था।परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हुए और बच्ची को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम छाया हुआ है। हर कोई यही चर्चा कर रहा है कि आखिर इतनी छोटी बच्ची ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। अंजलि के 4 भाई-बहन है। पिता फैक्ट्री में काम करते हैं और मां गृहणी हैं। बेटी की मौत के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम छाया हुआ है। हर कोई यही चर्चा कर रहा है कि आखिर इतनी छोटी बच्ची ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। आज होगा पोस्टमार्टमजांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरबंस सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरबंस सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिससे खुदकुशी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस छात्रा के स्कूल बैग की तलाशी ले रही है और सहेलियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह साफ होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *