मानसा में युवक ने लिया पिता की मौत का बदला:कुल्हाड़ी से दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम, पड़ोसी में रहने वाला युवक अरेस्ट

पंजाब के मानसा में सात दिन पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्य किसी और ने नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही की थी। पुलिस इस मामले में दावा कर रही थी कि गोली मारकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, लेकिन हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने साफ किया किया कुल्हाड़ी से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। बता दें कि सात दिन पूर्व यानी 23 फरवरी को गांव सरदूलगढ़ में जसवीर सिंह और उसके माली बलदेव सिंह की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने मृतक जसवीर सिंह के पड़ोस में रहने वाले एक युवक गुरप्रीत सिंह को अरेस्ट किया है। मानसा के एसपी मनमोहन सिंह औलख ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सरदूलगढ़ में 23 फरवरी को जसवीर सिंह और उनके माली बलदेव सिंह की हत्या कर दी गई थी। गोली मारकर नहीं, कुल्हाड़ी से की गई हत्या एसपी औलख के अनुसार, आरोपी गुरप्रीत सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। गुरप्रीत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक जसवीर सिंह ने उसके पिता घोना सिंह को चाय में कुछ मिलाकर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसी बात का बदला लेने के लिए गुरप्रीत ने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने कुल्हाड़ी से जसवीर सिंह और बलदेव सिंह की बेरहमी से हत्या की थी। हालांकि, वारदात के दिन पुलिस ने दावा किया था कि दोनों की हत्या गोलियां मारकर की गई है। पुलिस अधिकारियों ने अब स्पष्ट किया है कि मौके पर हुई गलत-फहमी के कारण यह दावा किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *