जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के आज से 4 फेरे:5 से 27 मार्च तक ट्रेन के होंगे 4 ट्रिप, जोधपुर से प्रत्येक गुरुवार और गोरखपुर से शुक्रवार को चलेगी ट्रेन

होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर से गोरखपुर के बीच साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन जोधपुर से गुरुवार को रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 27 मार्च के बीच कुल चार फेरे लगाएगी, जिससे राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को शाम 4.15 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर शुक्रवार रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 6 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार रात 11.25 बजे गोरखपुर से रवाना होकर रविवार सुबह 3 बजे जोधपुर पहुंचेगी। 20 कोच की विशेष व्यवस्था यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे जिनमें 2 द्वितीय एसी,4 थर्ड एसी,8 स्लीपर,4 सामान्य श्रेणी तथा 2 गार्ड एसएलआर कोच शामिल होंगे। इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यह ट्रेन मेड़तारोड,डेगाना,छोटीखाटू,डीडवाना,लाडनूं,सुजानगढ़,रतनगढ़,चूरू,सादुलपुर,लोहारू,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुड़गांव,दिल्ली कैंट,दिल्ली,गाजियाबाद,मुरादाबाद,बरेली,आलमनगर,लखनऊ,अयोध्या कैंट,अयोध्या धाम,मनकापुर,बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *