NH 62 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत:दूसरा गंभीर घायल, नेतड़ा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

एनएच 62 पर नेतड़ा टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही करवड़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम की स्थिति से बचने के लिए वाहनों को एक तरफ से निकालना शुरू करवाया। करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मृतक की पहचान भवाद निवासी राजूराम बेटा आसुराम के रूप में हुई है। वहीं, नेतड़ा निवासी अख़ेसिंह इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। फिलहाल मृतक के शव को बावड़ी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *