10 रुपए की चाय जल्द मिलेगी भोपाल एयरपोर्ट पर:’उड़ान यात्री कैफे’ के लिए प्रस्ताव भेजा; मुख्यालय से अप्रूवल मिलते ही टेंडर जारी होगा

हवाई यात्रियों को जल्द ही एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय और 20 रुपए का नाश्ता मिल सकता है। राजा भोज हवाई अड्डा पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू करने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही यहां भी तय दरों पर फूड काउंटर शुरू किया जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की नीति के तहत संचालित होने वाले आधिकारिक ‘उड़ान यात्री कैफे’ के लिए भोपाल को अगले चरण में शामिल किया जा सकता है। वॉल्यूम के आधार पर हो रहा चयन अवस्थी के मुताबिक, मंत्रालय एयरपोर्ट के यात्री वॉल्यूम और मूवमेंट के आधार पर चरणबद्ध तरीके से एयरपोर्ट का चयन कर रहा है। पहले अधिक यात्री संख्या वाले एयरपोर्ट को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को शामिल किया गया है, जहां भोपाल की तुलना में यात्री संख्या ज्यादा हैं। पहले से है लो-कॉस्ट आउटलेट एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि भोपाल एयरपोर्ट पर पहले से एक लो-कॉस्ट फूड आउटलेट संचालित है, जहां 10-20 रुपए की दरों पर कुछ खाद्य सामग्री उपलब्ध हैं। हालांकि यह मंत्रालय की आधिकारिक ‘उड़ान यात्री कैफे’ योजना के तहत नहीं है। अवस्थी ने कहा कि मुख्यालय से अप्रूवल मिलते ही टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। टेंडर में स्पष्ट रूप से तय रहेगा कि चाय, कॉफी, पानी, समोसा, कचोरी, इडली-सांभर और बेसिक थाली जैसी वस्तुएं निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध करानी होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दो-चार महीने में मंजूरी मिल सकती है, जिसके बाद भोपाल के यात्रियों को भी एयरपोर्ट पर सस्ती दरों पर भोजन की सुविधा मिलेगी। यह भी देखें ये खबर भी पढ़ें… भोपाल एयरपोर्ट पर 4 घंटे फ्री वाई-फाई सुविधा शुरू भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को 4 घंटे तक नि:शुल्क हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। यह सेवा देश के 39 हवाई अड्डों पर एक साथ शुरू की गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से इसका वर्चुअल शुभारंभ किया।पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *