रॉन्ग साइड जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला:शिवपुरी में 2 युवकों की मौत; होली पर परिचित से मिलने जा रहे थे

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर श्रीनाथ होटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने रॉन्ग साइड जा रहे बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक होली के अवसर पर अपने किसी परिचित से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक ग्यारसी (33) पुत्र सुल्तान केवट और रामकृष्ण (21) पुत्र सुरेश केवट कोलारस के ढीमर मोहल्ला के रहने वाले थे। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर होली के मौके पर अपने किसी परिचित से मिलने पूरनखेड़ी गांव जा रहे थे। रॉन्ग साइड जाने के कारण सामने से आ रहे ट्रक से टकराए बताया जा रहा है कि दोनों युवक क्रॉसिंग के आगे रॉन्ग साइड से जा रहे थे। इसी दौरान गुना से शिवपुरी की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, ट्रक जब्त हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *