बांसवाड़ा जिले के पीपलखूंट क्षेत्र के सागबारी गांव में पुराने जमीन विवाद ने बुधवार को दो भाईयों का परिवार भिड़ गया। तलवार और लाठी-डंडे से हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया। तलवार और लाठी-डंडों से किया हमला घायल पक्ष के अनुसार, जमीन विवाद साल भर से चल रहा था। बुधवार को काका के परिवार ने अपने सगे भाई के परिवार पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने तलवार और लाठी-डंडों से वार किया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायलों को सुरक्षित किया। 4 सगे संबंधी घायल, महिला की हालत गंभीर मारपीट में हीरा पुत्र जीवणा, संता पत्नी हीरा, विनोद पुत्र हीरा और कैलाश पुत्र हीरा घायल हुए। सभी को देर शाम एमजी अस्पताल लाया गया, जहां संता पत्नी हीरा को सिर और मुंह पर गंभीर चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया।


