सिवनी में बाइक फिसलने से युवक घायल:जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर; काम से युवक गांव जा रहा था

सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार अंकित मारवी (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना घंसौर गांव के पासप हुई जब युवक काम से गांव जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक इलाज दिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां वाहनों और लोगों का आवागमन सामान्यतः अधिक रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर फिसलन या असंतुलन के कारण बाइक अनियंत्रित हुई प्रतीत होती है। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास अन्य वाहन या अधिक लोग मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील घटना की सूचना मिलते ही घंसौर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झरिया ने बताया कि बाइक फिसलने से एक युवक के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने के कारण हुआ बताया जा रहा है। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से विशेषकर अधिक आवागमन वाले मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *