पुलिस ने तेज आवाज मॉडिफाइड सायलेंसर लगी बुलेट पकड़ी:चालक पर लगाया जुर्माना; चालकों को सख्त हिदायत दी

सिवनी शहर में तेज आवाज और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए यह विशेष कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार रात पेट्रोलिंग के दौरान छोटी मस्जिद चौक क्षेत्र में एक बुलेट बाइक को तेज आवाज करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने बाइक थाने में खड़ा कर रहा था कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि अत्यधिक ध्वनि कर रही बुलेट को रोककर जांच की गई। जांच में वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर पाया गया, जिससे अत्यधिक शोर उत्पन्न हो रहा था। इसके बाद वाहन को थाने लाकर खड़ा कराया गया और चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 198, 119/190(2) एवं 51/177 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने चालक से कुल 2500 रुपए का समन शुल्क वसूल किया। उसे भविष्य में इस प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। टीआई ने बाइकों चालकों पर कार्रवाई की थाना प्रभारी ने बताया कि शहर में नियमों की अनदेखी कर तेज आवाज वाले साइलेंसर का उपयोग करने वालों के खिलाफ पहले भी कई बुलेट और अन्य बाइकों चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शांति व्यवस्था बनाने के लिए चेकिंग अभियान जारी उन्होंने कहा कि तेज आवाज वाले साइलेंसर से न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि विद्यार्थियों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस का उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी के साथ आरक्षक विनय सेंगर, संतोष साहू और राजेंद्र राजपूत शामिल रहे। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार के अवैध मॉडिफिकेशन से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *