भोपाल में मरीज को देखने से रोका तो भड़के परिजन:पत्थर फेंके, वाहन फोड़े, 3 पुलिसकर्मी घायल; हिरासत में आधा दर्जन हमलावर

भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हिरासत में लिए युवकों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि युवक को चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। साधारण समस्या के बावजूद युवक को आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। क्या इलाज किया, कैसे किया और किसने किया, यह अस्पताल के जिम्मेदार परिजनों को नहीं बता रहे थे। आखिरी समय में किसी को भी युवक से मिलने नहीं दिया गया। इससे परिजनों को अस्पताल की नीयत पर शक हुआ। स्टॉफ से बात की तो उन्होंने बदसलूकी कर इलाज करने वाले डॉक्टर से मिलाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। पुलिस के आने पर भीड़ और भड़क गई और उन्होंने हमला कर दिया। इधर, पुलिस ने बलवा शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी बोले- कार्डिएक अरेस्ट से हुई मौत पिपलानी थाने के टीआई चंद्रिका यादव ने बताया कि लक्ष्मण बंशकार आदमपुर छावनी का रहने वाला था। वह मजदूरी करता था। 2 फरवरी को अचानक ही घर में चक्कर आने के बाद बेहोश हो गया था। इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके सिर में क्लाटिंग होने की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान बुधवार सुबह 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। TI की गाड़ी के कांच टूटे, 3 पुलिसकर्मी घायल आरक्षक हेमंत और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र को कान में चोट लगी है। एक अन्य पुलिसकर्मी को मामूली चोट आई है। गोविंदपुरा थाने के प्रभारी अवधेश सिंह तोमर की सरकारी बोलेरो का कांच फूट गया है। पुलिस के एक अन्य वाहन को भी आरोपियों ने फोड़ दिया है। पथराव तीन तरफ से किया गया, जिसमें 50 से अधिक लोग शामिल थे। हमलावरों में आदमपुर छावनी गांव लोग शामिल हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। मौत से गुस्साई भीड़ ने अस्पताल में की तोड़-फोड़ परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही की गई। डॉक्टरों की लापरवाही के चलते लक्ष्मण की मौत हुई है। मौत के बाद मृतक के परिजन इलाज करने वाले डॉक्टर से मिलना चाहते थे। अस्पताल स्टाफ ने फिलहाल डॉक्टर का अस्पताल में न होने की जानकारी दी। इसके बाद भड़के परिजनों ने हंगामा शुरू किया और अस्पताल में तोड़-फोड़ कर दी। एक घंटे तक चला हंगामा हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों से थाने चलकर शिकायत दर्ज करने की बात कही। आश्वासन दिया के मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे उचित कार्रवाई तय की जाएगी। इसके बाद भी लोग तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाज करने वाले डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसी मांग के चलते परिजन पुलिस से बढ़ गए और विवाद बढ़ गया। जिसके बाद पथराव किया गया। भीड़ पर काबू पाने पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया। तत्काल आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। हंगामा सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक चला। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे चेहरों की पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह खबर भी पढ़ें… भोपाल के अस्पताल में तोड़-फोड़, पुलिस पर पथराव भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार सुबह हंगामा हो गया। मृतक के परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *