लुधियाना में घर के बाहर हूटर बजाने पर हंगामा:विरोध करने पर युवक से मारपीट; 6 के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना में देर रात घर के बाहर कार से हंगामा और हूटर बजने का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने थाना माडल टाउन की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। करीब 10 दिन के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 4 नामजद सहित 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 23 फरवरी रात की है घटना,हूटर की आवाज से दादी घबराई शिकायतकर्ता राकेश शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23 फरवरी 2025 की रात करीब 1:15 बजे आरोपी फॉर्च्यूनर कार (PB-10-JW-7818) में उसके घर के बाहर आए और लगातार हूटर बजाने लगे। हूटर की तेज आवाज से उसकी करीब 90 वर्षीय दादी सत्तिया देवी और उसका बेटा काफी घबरा गए। आरोपियों को हूटर बंद करने को कहा तो गाली गलौज शुरू की जब उसने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार करीब 15 मिनट बाद आरोपी दोबारा लौटे और घर के बाहर तोड़फोड़ करते हुए उसकी पिटाई कर दी। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी पहले आता है फिर पुलिस मुलाजिम से हाथ मिलाता है फिर गाली गलोच करता है। पुलिस ने इस मामले में बिनीत शर्मा, ऋत्विक सरीन (पुत्र मुकेश कुमार, निवासी मॉडल टाउन एक्सटेंशन, लुधियाना), रोहन आहूजा, अनीश सहगल तथा 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना माडल टाउन की पुलिस ने आरोपियों पर BNS की धारा 332C, 126(2), 351(2), 191(2) और 190 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और भूमिका के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *