त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आया टाइगर मंलग:अपनी कार की तरफ टाइगर को आता देख सकते में आए श्रद्धालु

रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर एक बार फिर बाघ की चहलकदमी देखी गई। जिससे यहां मौजूद श्रद्धालु खासे रोमांचित नजर आए। यहां RBT- 2511 मलंग सड़क पर घूमता नजर आया। यहां करीब 30 मिनट तक सड़क पर घूमता रहा। जिसके बाद टाइगर मलंग ने जंगल का रूख किया। कार के सामने आया टाइगर मंलग दरअसल, बीते दिन रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बुधवार का वीकली ऑफ था, लेकिन बुधवार होने से त्रिनेत्र गणेश मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। जहां शाम करीब 4.30 बजे अचानक टाइगर मलंग जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। यहां चहलकदमी करता रहा। यहां टाइगर आडा बालाजी से मिश्र दर्रा गेट चहलकदमी करता रहा। इस दौरान कुछ श्रद्धालु टाइगर‌ को अपनी कार की तरफ आता देखकर सकते में आ गए। आनन फानन में श्रद्धालुओं ने अपनी कार को पीछे की ओर लिया। इस दौरान टाइगर मलंग सड़क पर करीब 25 से 30 मिनट तक सड़क पर चहल-कदमी करता रहा। जिससे यहां कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और टाइगर मॉनिटरिंग शुरू की। यहां टाइगर के जंगल की ओर रूख करने के बाद वन विभाग की टीम और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। आपको बता दें पिछले कुछ दिनों से लगातार टाइगर का मूवमेंट त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *