राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव सम्पन्न:सर्किट हाउस में हुए चुनाव, भाजपा नेता रांका ने छोड़ा पद, राघव बने नए प्रदेशाध्यक्ष

राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव बीकानेर के सर्किट हाउस में हुए। अब तक इस संगठन की जिम्मेदारी भाजपा नेता महावीर रांका संभाल रहे थे लेकिन इस चुनाव में स्वयं रांका के नेतृत्व में लक्ष्मण राघव को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। नई कार्यकारिणी अगले चार साल तक काम करेगी। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सलाहकार एडवोकेट एसएल हर्ष ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी वर्ष 2026-30 के लिए हुआ है। अध्यक्ष के साथ ही अन्य पदों पर भी मनोनयन हुआ। बीकानेर सर्किट हाउस में 22 जिलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थित में नॉमिनेशन लिया गया। अध्यक्ष पद पर के लिए लक्ष्मण राघव का नामांकन था। नाम वापसी प्रक्रिया समाप्त होने तक अन्य उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए और राघव के नाम पर सर्वसम्मति बन गई। राजस्थान शतरंज संघ के अध्यक्ष पर लक्ष्मण राघव के चुने जाने से पहले वो बीकानेर चैस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद पर रहे। कार्यकारिणी में बीकनेर के शैलेष कोषाध्यक्ष चुनाव में सचिव- विनेश शर्मा नागौर, कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता बीकानेर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश बल्दवा चित्तौडग़ढ़, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न गौतम बारां, देवकिशन पंवार जैसलमेर, सोनल गर्ग उदयपुर, संयुक्त सचिव कपिल पाण्डया डूंगरपुर, पवन सैनी चूरू, मुकेश मंडलोई कोटा, दिलीप भोजक नागौर से निर्विरोध निर्वाचित हुए। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि राजस्थान में शतरंज खेल को परवान पर लाने के सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ ही अब शीघ्र ही प्रदेशभर में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चुनाव अधिकारी उमेश शर्मा सेवानिवृत जिला न्यायाधीश, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी शिवकुमार मिश्रा, आल इंडिया चैस फेडरेशन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक ए.आर. अंकुश एवं जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष, शंकरलाल हर्ष पूर्व सचिव की उपस्थित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *