पाली में दो वृद्ध जनों की बॉडी उनके घर में बने कमरे में अलग-अलग मिली। वही घर से मछलियों को दाना देने गए 26 साल के युवक की बॉडी लाखोटिया तालाब में तैरती मिली।
मछलियों को दाना देने गया था
पाली शहर के पुराना हाऊसिंग बोर्ड निवासी 23 सा का दीक्षित पुत्र रामलाल बुधवार को घर पर ही मोबाइल रखकर मछलियों को दाना देने के लिए लाखोटिया गार्डन आया था। लेकिन काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचा। ऐसे में परिजन उसे ढूंढने के लिए लाखोटिया पहुंचे। जहां रंगमंच के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। आस-पास उसे ढूंढा तो तालाब में उसका शव तैरता नजर आया। ऐसे में औद्योगिक नगर थाना पुलिस का सूचना दी। पिन्टू मामा और उनकी टीम ने तालाब से मृतक का शव बाहर निकाला। मृतक के परिजनों ने बताया कि दीक्षित पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।
घर में मिली वृद्ध की बॉडी
पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में 50 वर्षीय अधेड़ की बॉडी मिली। जिसकी पहचान कोटड़ी (देसूरी) हाल पाली के शिवाजी नगर निवासी 50 वर्षीय प्रकाश पुत्र दरगाराम के रूप में हुई। मृतक ने बुधवार को नशा किया था उसके बाद उठे ही नहीं।
मस्तान बाबा के पास मिली वृद्ध की बॉडी
पाली शहर के मस्तान बाबा दरगाह के पीछे एक कमरे में गुरुवार सुबह 55 साल के वृद्ध की बॉडी मिली। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक की बॉडी को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक खानाबदोश था। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।


