मां के मंदिर जाने के बाद युवक ने दी जान:पत्नी भी मां के साथ गई थी, मृतक रंग-पेंट का काम करता था

अलवर उधोग नगर थाना क्षेत्र गोलेटा गांव में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। मृतक तेजपाल (30) पुत्र किशन लाल निवासी नई कॉलोनी गोलेटा है। वह पहले गद्दे बनाने की फैक्ट्री में कार्य करता था लेकिनपिछले तीन महीने से रंग पेंट में का कार्य कर रहा था। अचानक तेजपाल घर आया ओर अपने कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पत्नी व मां सहित अन्य लोग मंदिर में दर्शन करने गए थे। पीछे से उसका पिता ओर उसकी भाभी घर पर थी। तेजपाल ने कमरे के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है। घटना के बाद परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे। शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। यह घटना बुधवार शाम की है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड के कारणों का पता नहीं है। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार जांच होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *