मंडी में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर:दो लोग घायल, एक पंजाब का रहने वाला; दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त

मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह स्थित एसबीआई मोड़ के पास देर रात बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार और कार चालक दोनों घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, लुधियाना (पंजाब) के ताजपुर गांव निवासी सतनाम सिंह अपनी बाइक पर मणिकरण की ओर जा रहे थे। वहीं, मंडी जिले के धार झोल गांव निवासी निशांत शर्मा अपनी कार से कल्लू की तरफ से आ रहे थे। कार-बाइक के आमने-सामने की टक्कर दोनों वाहनों की एसबीआई मोड़ के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोगों को चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस चौकी पंडोह में तैनात हवलदार रजनीकांत ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *