बंद पड़े क्रशर प्लांट में डूबने से बच्चे की मौत:प्लांट में भरा था पानी, होली के दिन दोस्तों के साथ नहाने गया था, SDRF ने निकाला शव

छ्त्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के नागलु सड़क किनारे स्थित एक बंद पड़े क्रशर प्लांट में डूबने से 13 साल के बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह होली के दिन अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने गया हुआ था। एक दोस्त डूब रहा था उसे बचाने उतरा। इसी बीच उसका पैर फिसला और वह पानी मे डूब गया। SDRF की टीम ने शव बाहर निकाला है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चे का नाम आदर्श वाघमारिया (13) है। ये अपने दोस्तों के साथ होली के दिन क्रशर प्लांट के गड्ढे में भरे पानी में नहाने गया था। इसी दौरान उसका एक साथी गहरे पानी में डूबने लगा। दोस्त को डूबता देख आदर्श उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में उतर गया, उसका पैर फिसला। लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने के कारण वह खुद भी डूब गया। हालांकि, जिसे बचाने वह उतरा था वह बच गया है। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की गई। कुछ देर की मशक्कत के बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंद पड़े क्रशर प्लांट में लंबे समय से पानी भरा हुआ है, जो आसपास के बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।

बावजूद इसके सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में इस तरह के हादसे होने की आशंका बनी रहती है। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *