ग्वालियर में जल्द लगेगा पुस्तक मेला:सस्ती किताबें, यूनिफॉर्म व स्टेशनरी मिलेंगी; पुरानी किताबों के लिए बुक बैंक भी बनेगा

ग्वालियर में स्कूली बच्चों को सस्ती दरों पर किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही एक पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में लगाया जाएगा। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर अपर कलेक्टर कुमार सत्यम ने मंगलवार को हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी और डीपीसी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मेले की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। सभी बोर्ड की उपलब्ध होंगे किताबें इस पुस्तक मेले में सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से संबद्ध सभी निजी स्कूलों के पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें और यूनिफॉर्म उपलब्ध होंगी। मेले का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को किफायती दामों पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराना और ‘मेक इन इंडिया’ की थीम पर ‘मेक इन ग्वालियर’ को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए एक ‘बुक बैंक’ भी बनाया जाएगा। ऐसे स्कूली विद्यार्थी जो अपनी पिछली कक्षा की किताबें दान करना चाहते हैं, वे बुक बैंक में अपनी किताबें जमा करा सकेंगे, ताकि जरूरतमंद बच्चों को ये किताबें मिल सकें। 2026 बैच के लिए की व्यवस्था कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी एक ही स्थान पर स्कूली बच्चों को सस्ती दर पर किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। सभी स्कूल संचालकों के साथ बैठकें हो चुकी हैं और उनसे वर्ष 2026 के स्कूल कोर्स, ड्रेस, स्टेशनरी व अन्य सामग्री की जानकारी मांगी गई थी, जो उन्होंने उपलब्ध करा दी है। पुरानी किताबें दान करने के लिए एक अलग से स्टॉल लगाया जाएगा। इन दान की गई किताबों को जमा करने के बाद जरूरतमंद बच्चों को वितरित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *