पाली के बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में दो पक्षों में झगड़ा:महिलाओं को भी नहीं छोड़ा, हॉस्पिटल में मचरी अफरा-तफरी

पाली के सबसे बड़े बांगड़ हॉस्पिटल में बुधवार रात को ट्रोमा वार्ड के बाद दो पक्ष आपस में झगड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूजे पर हमला किया। खूब लाते-मुक्के चले। महिलाओं पर भी हमला किया गया। जिसमें तीन-चार जने घायल हो गए। जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को शांत किया हॉस्पिटल में एकत्रित हुए लोगों को खदेड़ा।
दरसअल हुआ यह था कि पाली शहर के मोमिनों का बास में गुरुवार रात करीब सवा दस बजे दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।
दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे तो हुआ झगड़ा
दोनों पक्षों के घायलों को बांगड़ हॉस्पिटल इलाज के लिए गुरुवार रात को लाया गया। इस दौरान एक पक्ष के लोग ट्रोमा वार्ड के बाहर खड़े थे। जिन्हें कहासूनी के बाद झगड़ा हो गया। इस झगड़े में महिलाओं पर भी हमला किया गया। हॉस्पिटल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने जाप्ता भेजा। जिन्होंने हॉस्पिटल में लगी भीड़ को खदेड़ा और माहौल शांत किया। हॉस्पिटल परिसर में पुलिस चौकी
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में ही पुलिस चौकी संचालित होती है। लेकिन महीने में कई बार ऐसी स्थिति बनती है कि अफरा-तफरी मच जाती है। कभी डॉक्टर-नर्सिंगकर्मियों से मरीज के परिजन गलत व्यवहार करते है तो कभी दो पक्ष हॉस्पिट में ही भीड़ जाते है। हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी, बाइक चोरी की घटनाएं तो आम बात हो गई है। गुरुवार रात को भी दो कांस्टेबल स्थिति को कंट्रोल करने में जुटे रहे। बाद में पुलिस अधिकारियों ने जाप्ता भेजा तब जाकर स्थिति कंट्रोल में आई। हॉस्पिटल में लगे गार्ड के साथ भी लोगों ने

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *