ग्वालियर में आवारा कुत्तों को कहीं भी खिलाने पर रोक:अस्पतालों में रोज 200 से 300 डॉग बाइट्स केस, नगर निगम 27 फीडिंग सेंटर बनाएगा

ग्वालियर में बढ़ते डॉग बाइट्स के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी भोजन कराने पर रोक लगा दी है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने यह आदेश जारी किया है। नगर निगम आयुक्त संघप्रिय ने बताया कि शहर में 27 स्थानों की पहचान कर ली गई है, जहां आवारा कुत्तों के लिए फीडिंग सेंटर विकसित किए जाएंगे। इन स्थानों को कॉलोनियों से थोड़ी दूरी पर तैयार किया जाएगा। संचालन के लिए बनाई जाएगी बीसी कमेटी आयुक्त के अनुसार इन फीडिंग सेंटरों के संचालन के लिए बीसी (बर्थ कंट्रोल) कमेटी बनाई जाएगी। साथ ही इन स्थानों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। नगर निगम के एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) विभाग के तहत आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नोडल अधिकारी और एक टीम काम कर रही है। यह टीम शिकायत मिलने पर रोजाना औसतन 40 कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर ले जाती है। अस्पतालों में रोज 200 से 300 डॉग बाइट्स केस शहर के सरकारी अस्पतालों में रोजाना औसतन 200 से 300 डॉग बाइट्स के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में आवारा कुत्ते के काटने से एक महिला की मौत भी हो चुकी है, जिससे समस्या की गंभीरता बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *