खरगोन में खेत में काटकर रखी फसल में आग:2 लाख से ज्यादा का नुकसान, किसान ने बटाई पर लिया था खेत

खरगोन जिले के मेनगांव थानाक्षेत्र के पंधानिया गांव में बुधवार देर रात खेत में काट कर रखी चने की फसल में आग लग गई। इस घटना में लगभग 20 क्विंटल चना जलकर राख हो गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह घटना किसान मनोज बारचे के खेत में हुई। किसान हीरालाल कड़वा पाटीदार ने बंटाई पर 3 एकड़ खेत लेकर चने की फसल लगाई थी। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की विकराल लपटों के कारण वे कुछ भी प्रयास नहीं कर पाए। महज 30 मिनट में पूरी फसल जलकर राख हो गई। देखें मौके की दो तस्वीरें किसान ने जानबूझकर आग लगाने की बात कही
किसानों ने जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई है। घटनास्थल से बिजली लाइन दूर होने के कारण शॉर्ट सर्किट की संभावना नहीं लग रही है। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है और मेनगांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित किसान ने राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पटवारी मौके पर पहुंचकर पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं और नुकसानी का आकलन किया जा रहा है। जिले में कटी हुई फसल में आग लगने की यह दो दिन में तीसरी घटना है। इससे पहले होली की रात झिरन्या के देवीत बुजुर्ग में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी थी, और बुधवार को गोपालपुरा में दो खेतों में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *