डीडवाना-कुचामन जिले में कुचामन सिटी थाना पुलिस ने 54.4 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए चिट्टे की बाजार कीमत करीब 10 लाख 88 हजार रुपए आंकी गई है। थाना प्रभारी तेजाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुरारी रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर सवार अभयपाल और भानुप्रताप उर्फ हनी को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 54.4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों ने पूछताछ में इस मामले में 4 अन्य आरोपियों के नाम बताए। पुलिस ने अशोक मण्डा, मुकेश कुमार रत्नू, नरेन्द्र सिंह और किशन कुमावत को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।


