फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हैरोइन की खेप मंगवाई गई है । जिसे डिलीवर करने के लिए उक्त लोग लेकर जा रहे हैं । सूचना पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है । जिनसे करीब तीन किलो हेरोइन भी बरामद हुई है । पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें कोर्ट पेशकर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी । पाकिस्तान से मंगवाई थी खेप जानकारी देते हुए फाजिल्का स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप मंगवाई गई है । जिस पर उनके द्वारा अपने खुफिया सोर्स एक्टिव कर दिए गए । पुलिस इस केस पर नजर बनाए हुए थी । पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार सूचना के बाद पुलिस ने फाजिल्का के मोहम्मद पीरा इलाके में मां बेटे को गिरफ्तार किया गया है । जिनसे करीब 3 किलो हेरोइन बरामद हुई है । पकड़े गए आरोपियों की पहचान पालोबाई निवासी आसफवाला, गुरविंदर सिंह निवासी असफवाला के रूप में हुई है । कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस इस जांच में जुटी है कि आरोपियों द्वारा हेरोइन की खेप कहां डिलीवर की जानी थी । और उनके साथ नेटवर्क में और कौन लोग जुड़े हुए हैं । जिनसे गहराई से पूछताछ के लिए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी ।


