छिंदवाड़ा जिले के चौरई में होली के मौके पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार युवकों की जान चली गई जबकि एक घायल है। एक्सीडेंट बुधवार को सिहोरा-माचागोरा रोड पर धनोरा गोसाई पुलिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। इसी दौरान आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान राहुल पाल, विनोद उर्फ चंगू यादव, राहुल कहार सहित एक अन्य के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके परिजन को सूचना दे दी है। पुलिस का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। देखिए, दो तस्वीरें… एक बाइक पर 3, दूसरी पर 2 लोग सवार थे थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले ने कहा- मचागोरा की ओर से आ रही एचएफ डीलक्स और सिहोरा से आ रही टीवीएस रेडियस मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक पर तीन और दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे के बाद पांचों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। दो मृतकों की उम्र करीब 30 और 35 वर्ष बताई गई है। वहीं, एक की उम्र 28 से 32 वर्ष के बीच है। ये खबर भी पढ़ें… कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो नाबालिगों की मौत सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर चितहरा मोड़ के पास मंगलवार रात करीब 9:30 बजे कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो नाबालिग किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शव सड़क से 50 मीटर दूर पड़े मिले। उनकी पहचान पुराने खेर चितहरा निवासी प्रमोद सिंह पिता लेखन सिंह और मोहित सिंह पिता नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…


