रायपुर में मिली युवक की लाश:रेलवे कॉलोनी में शव मिलने से हडकंप, राहगीरों की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी

राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब खारून रेलवे कॉलोनी में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त राजा साहू के रुप में हुई है। मामले में गंज पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला गंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह कुछ राहगीरों ने रेलवे कॉलोनी के भीतर युवक को खून से सना हुआ जमीन पर पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर युवक की हालत गंभीर नजर आई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई है, जो चुना भट्टी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक के आसपास जमीन पर खून के धब्बे पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटे अफसर विवेचना अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल के आस पास लगे कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *