अजमेर, कोटा, सवाई माधोपुर और भीलवाड़ा सहित प्रदेश कई जिलों में गुरुवार को पुलिसकर्मी होली खेल रहे हैं। अजमेर पुलिस लाइन में अफसरों और पुलिसकर्मियों ने एक साथ मिलकर रंग-गुलाल लगाकर होली खेली। डीजे की धुनों पर नाचे। पुलिसकर्मियों ने अजमेर कलेक्टर लोकबंधु और आईजी राजेंद्र सिंह को कंधों पर बैठाकर डांस किया। वहीं, एसपी वंदिता राणा काला चश्मा लगाकर होली खेलने पहुंचीं। उन्होंने जवानों को रंग लगाकर जश्न मनाया। कोटा में एसपी तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में पुलिस लाइन में अधिकारियों और जवानों ने राजस्थानी वेशभूषा में रंग-गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया। पुलिसकर्मी धोती-कुर्ता पहनकर पारंपरिक अंदाज में डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। सवाई माधोपुर में पुलिसकर्मियों ने एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के साथ होली खेली। पुलिसकर्मियों ने डीजे पर राजस्थानी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। देखिए, पुलिसकर्मियों की होली की PHOTOS… — होली की ये खबर भी पढ़ें… उदयपुर में रातभर खेली बारूद की होली:तोप-बंदूकें चलीं, तलवारें टकराईं; 451 साल पहले मुगल चौकी पर जीत के जश्न की परंपरा निभाई लाल पगड़ियों और सजे-धजे कपड़ों में आधी रात को हाथों में तलवारें लिए लोग खड़े थे। चारों तरफ आग उगलती तोपें थीं। एक के बाद एक धमाके हो रहे थे। बंदूकों से गोलियां चल रही थीं। माहौल ऐसा जैसे कोई महायुद्ध छिड़ गया हो। यह नजारा उदयपुर से 45 किलोमीटर दूर उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित मेनार गांव में बुधवार (4 मार्च) की रात का है। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर में डीजीपी को कंधों पर उठाकर नाचे पुलिसकर्मी:जोधपुर में एक-दूसरे पर फेंके टमाटर; कोटा में होली खेलते समय करंट से स्टूडेंट की मौत चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार (3 मार्च) को राजस्थान के कुछ ही जिलों में धुलंडी मनाई गई थी। प्रदेश के अधिकतर जिलों में बुधवार को भी धुलंडी का रंग चढ़ा। बुधवार सुबह राजस्थान के बड़े मंदिरों में भगवान को गुलाल का टीका लगाकर धुलंडी की शुरुआत हुई।जयपुर के फन किंगडम में होली पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी पहुंचीं। (पूरी खबर पढ़ें)


