पाली में करंट से किसान की मौत:खेत में मोटर शुरू करते समय हुआ हादसा, 02 साल पहले हुई थी शादी

पाली ने 30 साल के युवक की खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। जवान बेटे की अकाल मौत से परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है। गुरुवार को पोस्टमार्टम की करवाई की दौरान बड़ी संख्या में मृतक के परिजन ओर समाज के लोग बांगड़ हॉस्पिटल में मौजूद रहे। जैतपुर थाने के Asi सत्यनारायण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गढ़वाड़ा गांव निवासी 30 साल का जसपाल पुत्र गोविंद दान बुधवार को गढ़वाड़ा के निकट खेत में काम कर रहा था। इस दौरान वे पानी की मोटर शुरू करने गए तो अचानक करंट लग गया। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम की करवाई की दौरान बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और समाज के लोग मौजूद रहे। 02 साल पहले ही हुई थी शादी मृतक जसपाल की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। दोनों पति–पत्नी अपनी शादीशुदा लाइफ से काफी खुश थे। बुधवार को हमेशा की तरह जसपाल खेत गया था। उसकी पत्नी ने चेहरे पर मुस्कान के साथ उन्हें विदा किया। लेकिन उनकी मौत की खबर उन्हें कानों तक पड़ी तो रो–रो कर बुरा है हो गया। मृतक की पत्नी को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *