एसपी और कलेक्टर को कंधे पर उठाकर किया डांस:डूंगरपुर में जवानों ने जमकर खेली होली, ढोल-कुंडी की थाप पर थिरके

डूंगरपुर जिले में होली के त्यौहार पर दो दिनों तक लोगों की सुरक्षा में तैनात रहने के बाद पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को अपनी होली मनाई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने जमकर रंग-गुलाल खेला और उत्साह के साथ होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
होली की मस्ती के दौरान जवानों ने एसपी और कलेक्टर को कंधे पर उठाकर जमकर डांस किया। होली के जश्न की शुरुआत थानाधिकारियों द्वारा एसपी निवास पर हुई। डीएसपी तपेन्द्र मीणा सहित जिले के सभी थानाधिकारी एसपी मनीष कुमार के निवास पर पहुंचे। यहां थानाधिकारियों ने एसपी को और एसपी ने थानाधिकारियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन में हुआ समारोह
इसके बाद डूंगरपुर पुलिस लाइन में भव्य होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी मनीष कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। ढोल-कुंडी की थाप पर जम​कर किया डांस
कलेक्टर और एसपी से लेकर पुलिस के जवानों तक सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। ढोल-कुंडी की थाप पर सभी ने जमकर डांस किया। कलेक्टर और एसपी ने भी पुलिस के जवानों के साथ उत्साहपूर्वक नृत्य किया। होली की मस्ती के दौरान जवानों ने एसपी और कलेक्टर को कंधे पर उठाकर जमकर डांस किया, जिससे कार्यक्रम में और भी जोश भर गया। लोगों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे रहे पुलिसकर्मी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होली के रंगों में रंगे हुए नजर आए, जो उनकी एकजुटता और उत्साह को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *