अबोहर में एएसआई ने सरपंच को मारा थप्पड़:अधिकारियों ने किया सस्पेंड, पंचायत ने जताया विरोध, विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

अबोहर के गांव पक्का सीडफार्म में थाना नंबर 1 के एएसआई पप्पूराम ने मंगलवार देर शाम सरपंच छिंदरपाल सिंह छिंदा को थप्पड़ मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों ने एएसआई को तत्काल सस्पेंड कर दिया। घटना उस समय हुई जब पुलिस को गांव में एक घरेलू विवाद की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे एएसआई पप्पूराम ने बिना किसी कारण के गुस्से में आकर सरपंच को थप्पड़ मार दिया। सरपंच के साथ पूरी पंचायत भी मौजूद थी। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष फैल गया। थाना प्रभारी ने संभाली स्थिति डीएसपी सुखविंदर सिंह और थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उन्होंने पंचायत और स्थानीय लोगों की बात सुनी। इसके बाद उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। डीएसपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाओं से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास कमजोर होता है। एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *