मोगा में नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हेरोइन बरामद की; तलाशी के दौरान मिली, NDPS एक्ट में केस दर्ज

मोगा जिले में बधनी कलां थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। हवलदार अमरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस बधनी कलां क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। गांव रनियांकी का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान जगरूप सिंह उर्फ रूपा निवासी गांव रनियांकी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बधनी कलां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। नशा तस्कर नेटवर्क की जांच की जा रही हवलदार अमरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि वह हेरोइन कहां से लाया था और किसे इसकी सप्लाई करने वाला था। पुलिस इस केस में नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *