हमीरपुर में तेज रफ्तार टिप्पर बेकाबू होकर पलटा:ड्राइवर समेत दो घायल, एक मेडिकल कॉलेज रेफर, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुजानपुर-नादौन मुख्य मार्ग पर आज एक टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, टिप्पर ड्राइवर अश्विनी कुमार (निवासी दिमी) पलाही से नादौन की ओर जा रहा था। रास्ते में बिहार निवासी अजय कुमार ने उससे लिफ्ट ली थी। करोट के पास टिप्पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया। टिप्पर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते अश्विनी कुमार और अजय कुमार उसमें फंस गए थे। हादसे में दो घायल, एक गंभीर टिप्पर के अगले हिस्से को काटकर अश्विनी कुमार को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में शामिल हुए। दोनों घायलों को सुजानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सुजानपुर पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से घायल अश्विनी कुमार को हमीरपुर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जबकि अजय कुमार का इलाज सुजानपुर में जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *