मोगा पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, गश्त के दौरान पकड़ा

मोगा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धर्मकोट पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन बरामद की है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। थाना धर्मकोट के थानेदार लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव जलालाबाद पूर्वी के नजदीक दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 14 ग्राम हेरोइन मिली। दो आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरचरण सिंह उर्फ मोटा निवासी गांव नूरपुर हकीमा और बलवीर सिंह उर्फ गोविंदा निवासी गांव जलालाबाद पूर्वी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। थानेदार लखविंदर सिंह के अनुसार, आरोपियों से यह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है कि वे हेरोइन कहां से लाए थे और किसे इसकी आपूर्ति करनी थी। पुलिस ने की लोगों से अपील पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि नशा तस्करी संबंधी कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *