पटवारी का 30 हजार रिश्वत लेते VIDEO:बिलासपुर में जमीन ऑनलाइन चढ़ाने मांगे 60 हजार,पैसे देते बनाया वीडियो, काम नहीं हुआ, तो किया वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है। जमीन को ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के एवज में 60 हजार रुपए की डिमांड की थी। पहली किस्त 30 हजार देते किसान ने वीडियो बना लिया। मामला रतनपुर तहसील के पचरा गांव का है। पीड़ित केवल दास मानिकपुरी ने बताया कि, उनके पिता दुलमदास को साल 1984-85 में सरकारी पट्टा मिला था। लेकिन ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट कराने के लिए पटवारी अनिकेत साव ने पहले 60 हजार की डिमांड रखी, फिर 26 दिसंबर 2024 को 30 हजार रुपए कैश अपने घर पर लिया। पटवारी को रिश्वत देते बनाया वीडियो इस दौरान मानिकपुरी ने पैसे देते हुए वीडियो बना लिया। जब पैसा लेने के बावजूद न तो जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट हुआ और न ही ऋण पुस्तिका मिली। तब केवल दास ने दोबारा संपर्क किया, तो पटवारी बहाने बनाकर टालने लगा। SDM से की मामले की शिकायत जिसके बाद 4 मार्च को पीड़ित ने सबूत के तौर पर बनाए वीडियो के साथ मामले की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कोटा से की है। पटवारी पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा अपने 30 हजार रुपए भी वापस दिलाने की मांग की है। इस मामले में अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन अभी बात नहीं हो पाई है। 14 फरवरी को सूरजपुर में ACB की रेड: रिटायरमेंट से पहले DEO 1 लाख रिश्वत लेते अरेस्ट सूरजपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 14 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। DEO राम ललित पटेल 28 फरवरी को रिटायर भी होने वाले थे, उससे पहले ही एक लाख की रिश्वत लेते ट्रैप हो गए। 30 जनवरी: मुंगेली में पटवारी और असिस्टेंट पकड़ाए थे मुंगेली में ACB ने 30 जनवरी को किसान से एक लाख रिश्वत लेते पटवारी और उसके असिस्टेंट को गिरफ्तार किया था। जमीन का सीमांकन करने के एवज में 5 लाख रुपए डिमांड की थी, फिर 4 लाख में सौदा तय हुआ। मामले में RI की भूमिका की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 29 जनवरी: लेखापाल रिश्वत लेते पकड़ाया कोंडागांव जिले में जगदलपुर ACB ने 29 जनवरी को लेखापाल अरुण सेठिया को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। लेखापाल दिव्यांग टीचर से अच्छी जगह पोस्टिंग दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने टीम बनाकर पकड़ा था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *