करौली में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली:एसपी, एएसपी ने जवानों को लगाया रंग-गुलाल, ढोल-नगाड़ों की धुनों पर नाचे

करौली में पुलिस विभाग ने होली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। मंडरायल रोड स्थित जिला पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर उत्सव मनाया गया। इस होली मिलन कार्यक्रम में एसपी लोकेश सोनवाल, एएसपी गुमनाराम और डीएसपी अनुज शुभम सहित जिले के कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मंडलियों ने पारंपरिक गीत गाए
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय होली गायक मंडलियों ने पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर एसपी लोकेश सोनवाल सहित अन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ डांस किया। पुलिस थानों में मनाया होली का उत्सव
जिला पुलिस लाइन के अलावा, जिले के विभिन्न पुलिस थानों में भी होली का उत्सव मनाया गया। करौली कोतवाली, शहर चौकी, मासलपुर, सपोटरा, हिंडौन और टोडाभीम सहित अन्य थानों में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। कई स्थानों पर डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी नाचते-गाते दिखे।
पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर सभी को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *