बिजली की समस्या से किसानों में आक्रोश:केशकाल में सैकड़ों किसानों ने पावर हाउस घेरा, बोले- फसलें बर्बाद हो रही

कोंडागांव जिले के केशकाल में लो वोल्टेज की समस्या से परेशान सैकड़ों किसानों ने पावर हाउस का घेराव किया। बुधवार को बड़ेराजपुर विकासखंड के हरवेल ग्राम पंचायत के किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि लो वोल्टेज के कारण खेतों में समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे रबी की फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों ने एक महीने पहले तहसीलदार, एसडीएम और विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। बिजली की अनियमितता से जूझ रहे किसान हरवेल, तराईबेड़ा और डिहीपारा के किसान कई दिनों से बिजली की अनियमितता से जूझ रहे हैं। लो वोल्टेज से मोटर पंप जल रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फसलें पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगी। बिजली आपूर्ति की मांग प्रभावित क्षेत्रों में गेहूं, चना, मटर, सरसों, मक्का और धान की फसलें लगी हुई हैं। कम वोल्टेज के कारण बोर और कुओं में लगे विद्युत मोटर पंप ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। हरवेल के किसान लखमा नेताम और अन्य किसानों ने बड़े राजपुर फिडर के बजाय बडबत्तर फिडर से बिजली आपूर्ति की मांग की है। जल्द समाधान का आश्वासन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसानों को जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *