कांकेर जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा:किरण नरेटी अध्यक्ष और तारा ठाकुर उपाध्यक्ष बनीं, निवर्तमान अध्यक्ष की पत्नी को मिले 3 वोट

कांकेर जिला पंचायत में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत हासिल की है। किरण नरेटी को अध्यक्ष पद पर 10 वोट मिले। उनकी प्रतिद्वंद्वी और निवर्तमान अध्यक्ष हेमंत ध्रुव की पत्नी झरना ध्रुव को मात्र 3 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की तारा ठाकुर ने 9 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस की सुलोचना मेश्राम को 4 वोट मिले। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को 8 सदस्य और कांग्रेस को 4 सदस्य मिले थे। एक सीट पर आम आदमी पार्टी से जुड़े निर्दलीय उम्मीदवार रूप देवलाल नुरूटी जीते थे। भाजपा को मिले 10 वोटों से स्पष्ट है कि कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग हुई और निर्दलीय सदस्य ने भी भाजपा का समर्थन किया। सांसद विधायक समेत कार्यकर्ताओ ने दी बधाई विजय के बाद सांसद और विधायक समेत कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी। जिला पंचायत के बाहर जश्न का माहौल था। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाईं और गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरण नरेटी और उपाध्यक्ष तारा ठाकुर ने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य है। दोनों नेताओं ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा, नगर पालिका और अब जिला पंचायत में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्य तेजी से होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *