भीलवाड़ा में SP को पुलिसकर्मियों ने कंधों पर उठाया:पुलिस लाइन में उड़ाया रंग-गुलाल, डीजे पर जमकर डांस किया

भीलवाड़ा पुलिस लाइन में होली के दूसरे दिन पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मिलकर होली खेली। इस दौरान जवानों ने एसपी धर्मेंद्र सिंह को कंधों पर उठाकर डीजे की धुन पर डांस किया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में एसपी धर्मेंद्र सिंह ने जवानों को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ डांस किया। उत्साह के माहौल में जवानों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया और गुलाल उड़ाते हुए जमकर नृत्य किया। होली के इस आयोजन में सभी पुलिस अधिकारी और जवान रंगों में सराबोर नजर आए। सीनियर-जूनियर का भेद भूलकर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में एएसपी पारस जैन, सीओ सिटी, सीओ सदर, कोतवाली, प्रताप नगर, सुभाष नगर और सदर थाना प्रभारी सहित विभिन्न थानों व पुलिस लाइन के जवान मौजूद रहे। महिला पुलिसकर्मियों ने भी फिल्मी और देशभक्ति गीतों पर डांस कर होली का उत्साह बढ़ाया। होली खेलने के PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *