जालोर में अस्थाई-दुकानों की नीलामी 6 मार्च से:10 मार्च को लगेगा शीतला माता मेला, 9 मार्च को कलेक्टर करेंगे उद्घाटन

जालोर नगर परिषद की ओर से 10 मार्च को शीतला माता का मेला लगाया जाएगा। मेले में अस्थाई दुकानों के लिए 6 से 9 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नीलामी रखी गई है। नगर परिषद मेले की तैयारियों में जुटी है। मेले का उद्घाटन 9 मार्च की शाम को जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के. गवांडे करेंगे। मेले से पहले दुकानों के लिए नीलामी नगर परिषद जालोर के आयुक्त दिलीप माथुर ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी शीतला माता का मेला मेला स्थल पर लगाया जाएगा। मेले में अस्थाई दुकानों के लिए प्लॉट नगर परिषद की ओर से नीलामी के जरिए दिए जाएंगे। इसके लिए 6 मार्च से 9 मार्च तक मेला स्थल पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बोली लगाई जाएगी। इच्छुक लोग मौके पर लगाएं बोली आयुक्त ने बताया कि जो लोग मेले में अस्थाई दुकान लगाना चाहते हैं, वे तय तारीख और समय पर मेला स्थल पर पहुंचकर अपने नाम से बोली लगा सकते हैं। नीलामी में बोली लगाने के बाद उन्हें अस्थाई दुकान के लिए प्लॉट आवंटित किया जाएगा। 9 मार्च को होगा मेले का उद्घाटन नगर परिषद के अनुसार 10 मार्च, मंगलवार को शीतला माता का मेला लगेगा। इससे एक दिन पहले 9 मार्च, सोमवार को मेले की पूर्व संध्या पर जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के. गवांडे मेले का उद्घाटन करेंगे। नगर परिषद की ओर से मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं ताकि मेले में आने वाले लोगों को सुविधाएं मिल सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *