अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुंदर विलास स्थित सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। तीन चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और 5 लाख नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार तीर्थ यात्रा पर गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घर में वारदात कर तीन चोरों को भागते हुए पड़ोसी ने देख था। इसके बाद पड़ोसी ने पीड़ित मकान मालिक को घटना की सूचना दी । कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुंदर विलास कॉलोनी में रहने वाले गौतम जैन ने बताया कि वह अपने परिवार सहित तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। इसी बीच पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि घर से तीन युवक कूदकर निकले और उनके हाथ में एक ब्लू कलर का बैग भी था। सूचना मिलने के बाद वह ट्रेन से वापस घर पहुंचे और देखा तो ताले टूटे हुए थे। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरअलमारी का ताला तोड़कर गहने और 5 लाख कैश चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और एफएसएल टीम के जरिए सबूत भी जुटाएं हैं। आसपास के सीसीटीवी चेक किया तो उसमें तीन चोर भागते हुए दिख रहे हैं। कोतवाली थाना पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है।


