कोटा में 10 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा:बड़े भाई के साथ ट्यूशन जा रहा था, दोनों पैरों पर हुए घाव

कोटा में अपने बड़े भाई के साथ ट्यूशन जा रहे 10 साल के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। घटना के समय दोनों बाइक पर सवार थे। कुत्तों के हमले के बाद दोनों बाइक से गिर गए। कुत्तों ने बच्चे को काट लिया। इससे बच्चे के दोनों पैर पर घाव हो गए। घटना 4 मार्च देर शाम भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के डडवाडा इलाके की है। पीड़ित के पिता ने बताया- 10 साल का बेटा 5वीं में पढ़ता है। बुधवार शाम को घर से ट्यूशन जा रहा था। बड़ा भाई बाइक से छोड़ने जा रहा था। 10 साल का बेटा पीछे बैठा हुआ था। दोनों घर से 150 मीटर दूर ही पहुंचे होंगे। गली के 2-3 आवारा कुत्ते पीछे पड़ गए। बड़े बेटे ने बाइक रोक ली। दोनों पैर से खून बहने लगा कुत्ते छोटे बेटे पर झपट पड़े। कुत्तों के हमला करते ही दोनों घबरा गए। बैलेंस बिगड़ने से बाइक से गिर गए। कुत्तों ने छोटे बेटे के दांएं पैर पर काट लिया। बड़ा बेटा दौड़ते हुए घर पहुंचा। सारी बात बताई। मौके पर जाकर देखा तो छोटे बेटे के दोनों पैर से खून बह रहा था। उसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टर ने ड्रेसिंग की और इंजेक्शन लगाया। फिर उसे घर ले आए। शहर में आवारा कुत्ते के हमले की घटनाएं होने के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। ये खबर भी पढ़े- दादा के साथ घूम रहे पोते पर कुत्तों का हमला:3 साल के बच्चे को घेरकर काटा; कंधे, पीठ और हाथ पर घाव कोटा में 3 साल के मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्चा अपने दादा के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान अचानक कुत्तों ने बच्चे को घेर लिया और पीठ, हाथ और पैर पर काट लिया। घटना मंगलवार दोपहर विज्ञान नगर सेक्टर 1 की है। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *