ऊना में तेज रफ्तार कैंटर खाई में गिरा, 9 घायल:हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दर्शन करने आए थे, चार गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बुधवार रात एक सड़क हादसे में नौ लोग घायल हो गए। पीरनिगाह के पास एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस घटना में घायल हुए चार लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। यह हादसा बुधवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। हरियाणा के पिहोवा से आए श्रद्धालु धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह मैडी और पीरनिगाह में माथा टेकने आए थे। माथा ​टेकने के बाद कैंटर में वापस अपने घर हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गांधी नगर (पिहोवा) लौट रहे थे। कैंटर नंबर HR45B-1564 पीरनिगाह के नजदीक एक मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कैंटर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। कैंटर में 10-15 श्रद्धालु सवार थे। इसे हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी साहिब सिंह पुत्र निशान सिंह चला रहे थे। हादसे में चालक साहिब सिंह सहित कुल नौ लोगों को चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल चंडीगढ़ रेफर सभी घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को आगे के इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी संजय पुत्र राजू ने सदर ऊना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ बीएनएस और एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऊना के एसपी सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *