झारखंड-बिहार सीमा पर कड़ी होगी निगरानी:पलामू-औरंगाबाद के अधिकारियों ने त्योहार और चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

पलामू जिले के सर्किट हाउस में आज अंतरराज्यीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में झारखंड के पलामू और बिहार के औरंगाबाद जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। दोनों जिलों के अधिकारियों ने होली और रामनवमी त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति तैयार की। साथ ही नगर निकाय चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव को कराने की योजना पर चर्चा की गई। अवैध गतिविधियों को लेकर चलेगा अभियान सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें मादक पदार्थ, शराब, स्प्रीट और आग्नेयास्त्र की तस्करी पर रोक लगाई जाएगी। होली से पहले अवैध शराब और स्प्रिट के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। नक्सली गतिविधियों की रोकथाम के लिए दोनों जिलों के अधिकारी मिलकर काम करेंगे। खनन क्षेत्र में ओवरलोडिंग और बिना चालान के बालू-पत्थर की ढुलाई पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। जीएसटी के भुगतान को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *