मोहाली में पुलिस और गैंगस्टर के बीच गोलीबारी:पुलिस की गोली से एक घायल, लक्की पटियाला का सहयोगी, हथियार बरामद

मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में पुलिस और गैंगस्टर लक्की पटियाला के सहयोगी के बीच एनकाउंटर हुआ है। इस दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप में घायल हो गया। आरोपी की पहचान मनजोत सिंह के रूप में हुई है। मोहाली के SSP दीपक पारीख मौके पर पहुंच रहे हैं। जल्दी ही उनकी तरफ से इस बारे में खुलासा किया जाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि काफी मात्रा में हथियार पकड़े गए हैं। सरेंडर को कहा था तो कर दी फायरिंग पता चला है कि यह एनकाउंटर शाम करीब चार बजे हुआ। आरोपी के पैर में गोली लगी। न्यू चंडीगढ़ में गैंगस्टर का अपना मकान है, जहां वह आया हुआ था। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी, इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसके घर को घेर लिया और उसे सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन इसी बीच आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया गैंगस्टर बंबीबा की गैंग संभाल रहा लक्की पटियाला, इसी इलाके का रहने वाला
लक्की पटियाल को गौरव पटियाला के नाम से जाना जाता है, पंजाब का एक कुख्यात गैंगस्टर है। चंडीगढ़ के धनास क्षेत्र का निवासी लक्की, हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। दविंदर बंबीहा के 2016 में एनकाउंटर के बाद लक्की ने बंबीहा गैंग की कमान संभाली और वर्तमान में आर्मेनिया से इस गिरोह का संचालन कर रहा है। उसके गिरोह में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 300 शूटर शामिल हैं। लक्की पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है, और पंजाब पुलिस पिछले कुछ वर्षों से उसे भारत प्रत्यर्पित करने का प्रयास कर रही है। बंबीहा गैंग, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग का कट्टर विरोधी है, और पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाने के लिए कुख्यात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *