पंजाब के मोगा में तहसील ऑफिस में आज काम शुरू हो गया है। तहसीलदार लखविंदर सिंह ने अपनी ड्यूटी पर लौटकर कामकाज संभाल लिया है। विजिलेंस की कार्रवाई के विरोध में माल विभाग के कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर चले गए थे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की चेतावनी के बाद कई स्थानों पर काम फिर से शुरू हो गया है। तहसीलदार लखविंदर सिंह ने बताया कि वे नियमित रूप से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी आई हुई रजिस्ट्रियां पूरी कर दी गई हैं। किसी को भी परेशान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस अपना काम कर रही है और वे अपना काम कर रहे हैं। तहसीलदार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना भी की।


