अजमेर नगर निगम में नियम के विरूद्ध पट्टे जारी करने का मामला सामने आया है। इस पर बाड़मेर के शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर लगाया। भाटी ने तीन माह में जारी किए गए सभी पट्टों की जांच कर इसमें शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर जवाब देते हुए यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने फर्जी पट्टा जारी करने के मामले में उपायुक्त विकास, वरिष्ठ प्रारूपकार, कनिष्ठ अभियंता सिविल और कनिष्ठ सहायक को एपीओ को कर दिया। वहीं, पिछले छह माह में जारी किए गए पट्टों की अजमेर कलेक्टर लोकबंधु को दो सप्ताह में जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। खर्रा ने कहा-मामला गम्भीर, कार्रवाई होगी खर्रा ने कहा कि राजस्व जमाबंदी ग्राम थोक तेलियान के खाता संख्या 480 खसरा संख्या 2227 की भूमि साल 1971 नगर सुधार न्यास की ओर से अवाप्त की जा चुकी थी। जिसके सम्बन्ध में मुआवजा के लिए बुलाए गए। लेकिन सभी सहमत नहीं हुए। ऐसे में नाम यूआईटी के नाम नहीं हुई। इसमें 1450 वर्ग गज का आवासीय नक्शा 2020 में स्वीकृत किया गया। बाद में शिकायत हुई तो जांच के बाद नक्शा निरस्त कर दिया गया। आवेदक ने झूठे शपथ पत्र देकर पट्टा प्राप्त किया। ऐसे में उसके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा है। मामला जानकारी में आने पर नगर निगम अजमेर ने 2 फरवरी 2026 को पट्टा निरस्त कर दिया गया। साथ ही ऑनलाइन पत्रकावली को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा उपपंजीयक को पट्टा निरस्त करने के लिए पत्र लिखा गया है। खर्रा ने कहा कि यह मामला गम्भीर है और ऐसे में उपायुक्त विकास, वरिष्ठ प्रारूपकार, कनिष्ठ अभियंता सिविल और कनिष्ठ सहायक को प्रथम दृष्टया दोषी माना है और इन चारों को आज ही अजमेर से पदस्थापन की प्रतीक्षा में जयपुर लगाया है। इसके लिए पिछले छह माह में जारी किए गए पट्टों की जांच कलेक्टर अजमेर को सौंपी है और अतिरिक्त जिला कलेक्टर स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी। इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 30 जनवरी को हुआ कार्यकाल पूरा नगर निगम मेयर ब्रजलता हाड़ा का कार्यकाल 30 जनवरी को पूरा हुआ। इससे पहले तीन माह तक बड़ी तादाद में पट्टे जारी हुए। जिसमें नियमों की पूरी तरह अवहेलना की गई। इन मामलों में शिकायतें भी हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्यकाल पूरा होने के बाद से ही वर्तमान में नगर निगम में प्रशासक सम्भागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़ है। ……… पढे़ ये खबर भी… RRB ने ग्रुप ‘डी’ भर्ती आवेदन की डेट बढ़ाई:अब 9 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन, 11 तक जमा करा सकेंगे एग्जाम फीस रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप ‘डी’ भर्ती परीक्षा 2025 के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। अब आवेदन की अंतिम तिथि को 9 मार्च तक बढ़ा दिया है। परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 4 मार्च से बढ़ाकर 11 मार्च कर दी है। आवेदन में संशोधन की तारीख को 5 से 14 मार्च को बढ़ाकर 12 से 21 मार्च तक कर दिया गया है। पूरी खबर पढें


