पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद के गांव गुमानी वाला खूह में संदिग्ध हालातों में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है l जिसमें शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। परिवार द्वारा कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मामले में जांच पड़ताल कर बनती कार्यवाही की जाएगी। नशा करते समय उठाकर ले गई थी पुलिस जानकारी देते हुए मृतक रेशम सिंह(32 वर्षीय) के भाई मिल्ख राज और चाचा महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक पिछले दो वर्षों से नशे का आदी था, जो एक दिन नशा कर रहा था कि उसे पुलिस उठाकर ले गई l पुलिस के पूछने पर उसने बता दिया कि वह नशा कहां से लेकर आया है l जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त नशा तस्कर को पकड़ लिया l इसी रंजिश के चलते उक्त तस्कर के लोगों ने उसके साथ मारपीट की l डॉक्टरों ने मृत किया घोषित उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 10 पहले उक्त लोगों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह से पीटा और धमकियां दी और कल वह घर पर गिरा पड़ा मिला l जिसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया l परिवार का आरोप है कि उन्हें शक है कि उक्त लोगों ने ही उसे मारपीट कर घर फेंका है l पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा, तो पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है l पुलिस अधिकारी बलजिंदर सिंह का कहना है कि दस दिन पहले झगड़ा हुआ था l मामले अब जांच पड़ताल की जा रही है और मामले में धारा 174 के तहत कार्यवाही की जा रही है l आगे की कार्यवाही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद की जाएगी l


