चंडीगढ़ पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस नेता चंद्रमुखी शर्मा से मुलाकात:राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज, अध्यक्ष बोले-पंचकुला रिश्तेदारी में पहुंचे

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा वीरवार को चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता चंद्रमुखी शर्मा से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर चंद्रमुखी शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। तस्वीरों में चंद्रमुखी शर्मा, रॉबर्ट वाड्रा को गुलदस्ता भेंट करते नजर आ रहे हैं। राजनीतिक दौरे से किया इनकार चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी ने चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि रॉबर्ट वाड्रा की पंचकूला में रिश्तेदारी है और वह वहां आते-जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ किसी निजी कार्य से आए होंगे, इसे राजनीतिक दौरा नहीं माना जाना चाहिए। वो पहले भी चंडीगढ़ आते रहते है और उनकी पूरी टीम आने वाले पार्षद चुनाव की तैयारी कर रही है। चंद्रमुखी शर्मा का राजनीतिक सफर चंडीगढ़ की राजनीति में सक्रिय चेहरा माने जाने वाले चंद्रमुखी शर्मा का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। कांग्रेस में लंबा कार्यकाल: वे कई वर्षों तक कांग्रेस से जुड़े रहे। वर्ष 2016 में उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। आम आदमी पार्टी में शामिल: कांग्रेस से नाराजगी के बाद वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे और वहां उन्हें अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई। 2024 में घर वापसी: वर्ष 2024 में उन्होंने दोबारा कांग्रेस में वापसी की, जिसे उन्होंने “घर वापसी” बताया। कांग्रेस में लौटने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी के साथ सक्रिय भूमिका निभाई और 2024 के संसदीय चुनाव में पार्टी के लिए कार्यकर्ता के रूप में काम किया। रॉबर्ट वाड्रा और चंद्रमुखी शर्मा की मुलाकात को लेकर भले ही आधिकारिक तौर पर इसे निजी भेंट बताया जा रहा हो, लेकिन शहर की राजनीति में इसे लेकर अटकलों का दौर जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *