जगन्नाथपुर थाना पुलिस और ओडिशा के चंपुआ उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने क्षेत्र में छापेमारी कर कई अवैध शराब भट्टियों को नष्ट किया। साथ ही 2500 लीटर जावा महुआ भी जब्त कर नष्ट किया गया। शराब कारोबारी हुए फरार छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने वाले कारोबारी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी ने बताया कि होली त्योहार को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि महुआ से देशी शराब बनाना और बेचना कानूनी अपराध है। कई इलाकों में चला पुलिस का अभियान पुलिस ने जैतगढ के खुटियापादा, गुट्टुसाई गांव और आसपास के इलाकों में भी यह अभियान चलाया। थाना प्रभारी ने मानकी, मुंडा, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


