मोगा में नशे के साथ कार सवार को पकड़ा:पुलिस ने गश्त के दौरान चेकिंग में पकड़ा, हेरोइन बरामद, एनडीपीएस का केस दर्ज

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में सफलता हासिल करते हुए एक कार सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। थाना सदर के हवलदार सतवंत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गांव घलकलां क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध कार सवार व्यक्ति दिखाई दिया, जिसकी तलाशी लेने पर छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुखचैन दास पुत्र जागीर दास निवासी जीरा रोड, मोगा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से हेरोइन के स्रोत और उसकी आपूर्ति के गंतव्य के बारे में पूछताछ कर रही है। हवलदार सतवंत सिंह ने बताया कि इस मामले में संभावित अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मोगा पुलिस ने दोहराया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *