लुधियाना जिले की जगराओं पुलिस ने जमानत पर छूटे एक नशा तस्कर को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने करीब दो महीने पहले नशा तस्करी के मामले में जेल गया। कुछ समय पहले ही जेल से बाहर निकला था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से नशे का कारोबार शुरू कर दिया था। इस संबंध में थाना सिधवां बेट में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिधवां बेट के गांव मालसिया निवासी अजैब सिंह उर्फ जैबा के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से कई केस दर्ज गिद्दड़विड़ी चौकी इंचार्ज राज वरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अजैब सिंह लंबे समय से नशा तस्करी में शामिल हैं और उसके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। ये भी बताया कि जमानत पर रिहा होने के बाद उसने दोबारा हेरोइन की सप्लाई शुरू कर दी थी। हेरोइन बेचने जा रहा था सूचना के अनुसार, आरोपी उस समय खोलिया वाला पुल से नहर की पटरी के रास्ते पैदल गांव गिद्दड़विड़ी की ओर हेरोइन बेचने जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव मालसिया बाझन के श्मशानघाट के पास घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज किया तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिधवां थाना बेट में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। जांच अधिकारी के मुताबिक, आरोपी पर पहले भी नशा तस्करी के केस दर्ज हैं।


